तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के इन्हौना मार्ग पर स्थिति 200 बेड जिला रेफरल अस्पताल में शनिवार से ओपीडी शुरू हो गई। अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में शुरू हुई ओपीडी से लोगों में खुशी है। पहले दिन करीब 50 मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी गई।
इस अस्पताल की आधारशिला सात साल पहले वर्ष 2014 में रखी गई थी। अस्पताल के भवन के निर्माण का काम चल रहा है। अस्पताल में शनिवार से ओपीडी शुरू होने से तिलोई तहसील सहित आसपास के गांवों के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।
तिलोई सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि प्रशासन की तरफ से ओपीडी शुरू कराने के निर्देश मिलने के बाद मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है।