फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में कल से ओपीडी, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी

विज्ञापन
रायबरेली में एम्स का मुख्य गेट। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना का संक्रमण थमने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 21 जून से ओपीडी शुरू होगी। इसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों से परामर्श लेने आने वाले मरीजों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना होगा। सुबह साढ़े आठ बजे से पंजीयन का काम शुरू होगा और सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मरीजों को चिकित्सीय सलाह मिलेगी।
एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने बताया कि सोमवार से ओपीडी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना का कहर बढ़ने के बाद कई माह से एम्स में ओपीडी ठप हो गई।
विज्ञापन

बाद में ऑनलाइन ओपीडी शुरू कराई गई। अब कोरोना का खतरा थमने के बाद 21 जून (सोमवार) से फिर से ओपीडी शुरू हो रही है। चर्मरोग विभाग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी रोग विभाग, स्पाइन/न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी विभाग, मनोचिकित्सक विभाग, यूरोलॉजी, नाक कान गला विभाग, वस्कुलर सर्जरी विभाग आदि विभागों की ओपीडी होगी।
मरीजों को कोरोना की आरटी पीसीआर या एंटीजन की निगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर आना होगा। हालांकि जांच रिपोर्ट न होने के कारण कई मरीजों को वापस भी होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें