रायबरेली। नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफिकेट (एनक्यूएएस) अवार्ड के लिए जिला महिला अस्पताल को चिह्नित किया गया है। बुधवार को तीन सदस्यीय टीम मानकों की जांच करने के लिए पहुंची। इमरजेंसी, ओपीडी, लेबर रूम सहित पूरे अस्पताल का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सेवाओं की बानगी ली।
बाद में सीएमएस चैंबर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू चौधरी व अन्य डॉक्टरों व स्टाफ से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में बात की। टीम महिला अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आई।
जिला महिला अस्पताल को दो साल पहले एनक्यूएएस अवार्ड के साथ ही कई बार कायाकल्प अवार्ड भी मिल चुका है। इस बार एनक्यूएएस अवार्ड के लिए महिला अस्पताल को फिर चिह्नित किया गया है। बुधवार को डॉ. अजय त्रिपाठी, डॉ. नितिन भारद्वाज, डॉ. सीमा की टीम महिला अस्पताल पहुंचीं और पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही स्टाफ से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
पुरस्कार के लिए तय मानकों के आधार पर पड़ताल की। सीएमएस डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. निशा सोनकर, डॉ. अनूप गुप्ता, डॉ. एमके सिंह, आरडी वर्मा, रवि कुमार सिंह, शशिबाला सिंह, सरोजनी त्रिपाठी आदि ने बात की। क्वालिटी इंश्योरेंस के जिला सलाहकार डॉ. रविकांत सिंह ने बताया कि एनक्यूएएस अवार्ड के लिए जिला महिला अस्पताल को इस बार भी चिह्नित किया गया है। जांच के लिए टीम आई है। दिनभर टीम ने मानकों की जांच की।