फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा से शहर में लगा जाम

Mon, 27 Apr 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कचहरी रोड पर लगा जाम। 
विज्ञापन
रायबरेली। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के कारण शहर में रविवार को जाम लगा। इससे परीक्षार्थियों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और लू के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन


दोपहर बारह बजे परीक्षा छूटने के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। बस स्टेशन चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, कचहरी सड़क, पुलिस लाइंस चौराहा और रतापुर चौराहा जैसे मुख्य स्थानों पर परीक्षार्थी बसों और अन्य साधनों के लिए इंतजार करते रहे। सबसे अधिक मशक्कत पुलिस को बस स्टेशन चौराहा पर करनी पड़ी, जहां यातायात नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
पुलिस लाइंस से बस स्टेशन चौराहा के बीच दो परीक्षा केंद्र होने से रोडवेज बसों, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के साथ परीक्षार्थी भी जाम में फंसे रहे। कचहरी सड़क पर जिला अस्पताल चौराहा से बस स्टेशन चौराहा के बीच भी दो परीक्षा केंद्र थे, जिससे परीक्षार्थियों को बस पकड़ने के लिए ई रिक्शा से जाने में दिक्कत हुई और लंबा जाम लगा।
विज्ञापन

बस स्टेशन के पास बसों के अव्यवस्थित खड़े होने से अमर नगर को जाने वाली सड़क पर भी जाम लग गया। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। उधर, यातायात प्रभारी विनय कुमार तिवारी का कहना है कि जहां पर जाम लगा, उसे तत्काल हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें