होली की मस्ती में डूबे लोगों ने मंगलवार को खूब रंग, अबीर और गुलाल उड़ाया। सरकरी दफ्तर, विद्यालय, वाहन स्टैंड, बाजार में दिनभर होली की मस्ती छाई रही। सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। कई जगह डीजे भी बजा।
इसमें लोगों ने खूब मस्ती की। जिले में करीब 1700 स्थानों पर होलिका दहन स्थलों को आकर्षक ढंग से सजावट की गई। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर डीजे पर धमाल मचाया।
निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों ने रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। जिला अस्पताल में मुख्य गेट पर आने वाले लोगों को अबीर गुलाल लगाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने कर्मचारियों को अबीर लगाकर बधाई दी।
नगर पालिका चेयरमैन इलियास ने सभासदों को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों ने खूब उत्साह से होली खेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होली का रंग उड़ा। एसजेएस स्कूल में भी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की खुशी मनाई गई।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह, अनुज सिंह, अग्रज सिंह, मनोज शर्मा मौैजूद रहे। इसी तरह विकास भवन, कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। एक-दूसरे को रंग से सराबोर कर दिया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के प्रियदर्शनी प्रभा पब्लिक स्कूल अजीतपुर में मंगलवार को होली का उत्साह बच्चों में खूब रहा। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। प्रबंधक रेखा सिंह ने बच्चों को होली पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
छात्रा वैष्णवी, कल्पना, वंदना पाल, विद्यावती, श्वेता, प्रेमकिरन, अर्पित ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य मूलचंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, नेहा आदि मौजूद रहे।