फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख गरीबों की होली होगी मीठी, 305 मीट्रिकटन चीनी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के गरीबों की होली इस साल ज्यादा मीठी होने वाली है। एक लाख अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तीन-तीन किलो चीनी मिलेगी।
विज्ञापन

शासन ने जिले को 305 मीट्रिक टन चीनी दी है। 15 फरवरी तक कोटेदारों से इसकी उठान के लिए कहा गया है। वितरण की तारीख घोषित होने के बाद इसे बांटा जाएगा।
मार्च 2014 में कोटे की दुकानों से गरीबों में चीनी का वितरण बंद कर दिया गया था। पात्र ग्रहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को बाजार से ही चीनी खरीदकर खानी पड़ रही थी। प्रदेश सरकार ने दिवाली पर जिले के 1,01,912 अंत्योदय कार्ड धारकों में चीनी का वितरण सस्ते रेट पर करवाया था।
अब अगले महीने होली पर भी अंत्योदय कार्डधारकों को 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से तीन-तीन किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। गरीबों में जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की एक-एक किलो के हिसाब से तीन-तीन किलो चीनी का वितरण होगा। जिले को 305 मीट्रिक टन चीनी मिलने के बाद कोटेदारों को 15 फरवरी तक चीनी का उठान करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन अंत्योदय कार्डों पर मिलेगी तीन-तीन किलो चीनी
ब्लॉक का नाम अंत्योदय कार्डधारक
अमावां 5746
ऊंचाहार 3257
खीरों 8033
छतोह 3350
जगतपुर 3671
डलमऊ 6803
डीह 3793
गौरा 4303
बछरावां 8028
महराजगंज 4862
राही 8951
रोहनियां 1534
लालगंज 6792
शिवगढ़ 2160
सतांव 7059
सरेनी 8635
सलोन 6374
हरचंदपुर 5267
शहर 3233
कुल 1,01,912
जिले के 1,01,912 अंत्योदय कार्डधारकों को होली पर तीन-तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दी जाएगी। 305 मीट्रिक टन चीनी आ गई है। कोटेदारों को 15 फरवरी तक उठान के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही वितरण की तारीख शासन से घोषित होगी।
विज्ञापन

- केएन सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें