गदागंज। पुलिस ने शनिवार को 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी दयाशंकर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है। दयाशंकर हरचंदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और काफी समय से फरार चल रहा था।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने सुबह छह बजे टीम के साथ सुबह महामाया चौराहा ग्राम जियायक चरुहार चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे कतिकन मजरे शोरा गंगागंज निवासी दयाशंकर को पकड़ा। आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद की गई। उसके खिलाफ रायबरेली के सरेनी, गदागंज, सदर कोतवाली, भदोखर थाने में कुल 16 मामले दर्ज हैं।
गदागंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेजा गया।