रायबरेली में होली खेलने को लेकर हिंदू और गैर समुदाय के लोग भिड़ गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने हिंदू लोगों पर छतों से ईंट-पत्थर फेंका। इसमें 11 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के रायबरेली में गुरुवार को हिंदू पक्ष के लोग एक मोहल्ले से रंग खेलते हुए निकल रहे थे, इसी समय गैर समुदाय के लोगों ने छत से ईंट पत्थर चला दिए। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें 11 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हिंदू पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घटना बछरावां थाना क्षेत्र के बछरावां कस्बा स्थित सब्जी मंडी की है। हमले में घायल दुर्गेश (27) की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया, परंतु मामला शांत नहीं हो पाया। तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी तैनात की गई है। उधर, आक्रोशित कस्बावासियों ने कोतवाली का घेराव कर लिया।
हिंदू पक्ष ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कोतवाली पुलिस गैर समुदाय के लोगों की ओर से पैरवी कर रही है। सिर्फ हिंदुओं पर कार्रवाई करने पर उतारू है, जो वह लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख महाराजगंज सर्किल के पांचों पुलिस थानों की पुलिस बुला ली गई। लोगों ने पुलिस मुर्दाबाद, मुस्लिम मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।