फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज से वायरिंग व उपकरण जले

Wed, 01 Jul 2015 12:23 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरानगर उपकेंद्र के तहत कप्तान का पुरवा मोहल्ले में सोमवार देर शाम हाई वोल्टेज से चार घरों की विद्युत वायरिंग और उपकरण जल गए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मोहल्ले की एक महिला कटिया लगा रही थी।
विज्ञापन


 उसी दौरान तार 11 हजार केवीए की लाइन से छू गया। इससे हाईवोल्टेज की आपूति के चलते चार घरों की वायरिंग और उपकरण जल गए। सूचना पर पहुंचे जेई से कटिया कनेक्शन चलाने की शिकायत की तो वह उपभोक्ताओं से अभद्रता करने लगा। इससे लोगों में गुस्सा है।

कप्तान का पुरवा में सोमवार देर शाम अचानक हुई हाई वोल्टेज की आपूर्ति से उमेश यादव, जलेश्वर सिंह, बालकृष्ण तिवारी व मोती के घर की वायरिंग जल गई। उनके घरों के जो विद्युत उपकरण ऑन थे वह भी जल गए।
विज्ञापन


इससे करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। नागरिकों का आरोप है कि मोहल्ले की एक महिला कटिया लगा रही थी। अचानक तार कठगर गांव जाने वाली लाइन में छूट गया।

 इससे लोगों के घर में हाई वोल्टेज की आपूर्ति होने लगी जिससे उपकरण जल गए। सूचना पर पहुंचे जेई संजय द्विवेदी से नागरिकों ने कटिया कनेक्शन लगाए जाने की शिकायत तो वह कार्रवाई करने की बजाय अभद्रता पर उतारू हो गया।

यूथ कांग्रेस नेता प्रशांत शुक्ला के मुताबिक विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कटिया कनेक्शन चलाए जा रहे हैं। इसी वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

इंदिरानगर उपकेंद्र के जेई संजय द्विवेदी ने नागरिकों से अभद्रता की बात को गलत बताया है। हाईवोल्टेज गठगर गांव जाने वाली लाइन से आया है। इसकी सूचना संबंधित जेई को दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें