फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने निमंत्रण बांटने जा रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में रविवार को निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

एसओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि निमंत्रण कार्ड के जरिए मृतक की पहचान हीरालाल (50) निवासी मधवापुर के रूप में हुई है। वो बेहीखोर निवासी रामसुमेर विश्वकर्मा की बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। मौत से पत्नी शिव कांति, पुत्र, धर्मेंद्र व पुत्री पूजा व सपना का रो-रो कर हाल बेहाल है। पुलिस ने मृतक के बेटे धर्मेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें