फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नाकामी छिपाते हुए भेज दिया डीएम व सीएमओ को जवाब

Wed, 13 May 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की शर्मनाक तस्वीर सोमवार को सामने आने के बाद सीएमएस ने अपना जवाब दिया है। डीएम और सीएमओ को भेजे जवाब में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अपनी नाकामी को छुपाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

फर्श पर तड़पते रहे हॉर्ट के मरीज के मामले में पहले सीएमएस ने मरीज को लेकर चले जाने की जानकारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका को दी। इसके बाद में मरीज के फर्श पर बैठने व लेटने की जानकारी दी है। पीठ पर लादकर पैथोलॉजी तक लाए गए दूसरे मरीज के मामले में स्पष्ट किया कि मरीज को स्ट्रेचर की सुविधा मुहैया कराई गई।
बीती नौ मई की रात साढ़े नौ बजे उदयपुर निवासी दयाराम को हॉर्ट में समस्या होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। हालत नाजुक होने पर इमरजेंसी वार्ड भेजा गया। बेड खाली नहीं होने पर मरीज काफी देर तक इमरजेंसी वार्ड की फर्श पर लेटा रहा। गत सोमवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महराजगंज क्षेत्र के सोथी गांव निवासी शिव प्रसाद अपने पिता का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल आया था। टीबी क्लीनिक में बुजुर्ग पिता को अपनी पीठ पर लादकर शिव प्रसाद पैथोलॉजी तक पहुंचा था।
विज्ञापन

माईसिटी के अंक में मंगलवार को फर्श पर तड़पता रहा हार्ट का मरीज शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। खबर छपने के बाद डीएम और सीएमओ ने जिला अस्पताल के सीएमएस से जवाब मांगा गया। सीएमएस ने जवाब में लिखा कि रात 10.30 बजे मरीज को एम्स रेफर किया गया। तीमारदार एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक मरीज को लेकर एंबुलेंस आई। तीमारदार समझ नहीं पाए और मरीज को लेकर चले गए। सीएमएस ने किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की सफाई दी है। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा का कहना है कि सीएमएस के स्तर से आए जवाब को उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें