फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: राहुल गांधी के सवाल पर सांसद और योगी के मंत्री में नोकझोंक, जमकर चले तीखे शब्द बाण; ऐसे सुलझा मामला

Thu, 10 Sep 2026 09:20 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

दिशा की बैठक के दौरान राहुल गांधी के सवाल पर सांसद और मंत्री में नोकझोंक हो गई। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के बजट को लेकर मंत्री ने कहा कि सांसद को जानकारी ही नहीं है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दिशा की बैठक में राहुल गांधी, मंत्री मनोज पांडेय, सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में दिशा की बैठक हुई। इसमें 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' योजना के बजट को लेकर सवाल-जवाब के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने योजना पर तंज कसते हुए कहा कि इसका प्रचार बहुत है, लेकिन जमीन पर इसका असर दिखाई नहीं देता। उन्होंने जिले को मिले बजट की जानकारी मांगी। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 30 लाख रुपये मिले हैं। इसमें 10 प्रतिशत राशि प्रचार पर खर्च होती है। इस पर राहुल ने सवाल उठाया।

किसी भी योजना के बारे में सवाल पूछने का अधिकार

राहुल के सवालों के बीच प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह बोल पड़े कि यह आश्चर्य की बात है कि सांसद को केंद्रीय योजना के बारे में जानकारी नहीं है। इस पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सांसद को किसी भी योजना के बारे में सवाल पूछने का अधिकार है। 

इसके बाद दोनों ओर से तीखे शब्द बाण चले। मामला बढ़ता देख राहुल गांधी ने हस्तक्षेप किया और दोनों को शांत कराया। उन्होंने मंत्री से कहा कि उनसे समझने में भूल हुई है। इसके बाद दिशा की बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा विधायकों का हंगामा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

उधर, दिशा की बैठक शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने पोस्टर-बैनर लहराकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती और हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता देख एएसपी आलोक सिंह ने पोस्टर-बैनर लेकर विधायकों से उन्हें छीन लिया। सपा विधायकों ने कहा कि जब समस्याएं जस की तस हैं तो दिशा बैठक का क्या औचित्य है। बछरावां विधायक ने कहा कि गुंडे-माफियाओं को सत्ता का संरक्षण है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें