रायबरेली। शाश्वत नर्सिंग होम संचालक की जमानत याचिका पर अब 21 जुलाई को सुनवाई होगी। 10 वर्षीय शिवानी की मौत के मामले में पुलिस ने शाश्वत नर्सिंग होम संचालक डॉ. अमित सिंह को बीती 16 जुलाई को जेल भेजा था।
मृतक शिवानी के पिता शरद कुमार सिंह की तहरीर पर वेदांता नर्सिंग होम के संचालक डॉ. निशांत सिंह, शाश्वत नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अमित सिंह और शाश्वत नर्सिंग होम के अन्य तीन स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।
दीवानी कचहरी स्थित जिला जज कोर्ट में संचालक की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। सेंट्रल बार चुनाव के कारण अधिवक्ताओं के विरोध के कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई। जिला जज कोर्ट ने जमानत की याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 21 जुलाई तय कर दी।