फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने जाना गांव में हो रही मौतों का सच, 10 लोगों का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। एक माह में कई मौतों के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। लैब टेक्नीशियन की अगुवाई में जांच टीम पट्टी रहस कैथवल गांव पहुंची। गांव के 10 लोगों की जांच की। हालांकि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव में एक माह में लगभग 30 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वाले सभी लोगों को बुखार, ऑक्सीजन की कमी व सांस लेने में दिक्कत थी।
इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में न जांच कराई और न ही दवा का वितरण कराया। गांव में हो रही मौतों की खबर को अमर उजाला ने 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली और गुरुवार को लैब टेक्नीशियन ओपी मौर्य की अगुवाई में टीम जांच करने गांव पहुंची। टीम ने बसिया की बाग, अड्डा, हरबंधनपुर, पूरे ननकू, पूरे चौहानन गांव के लोगों को जांच करने के लिए बुलाया और जांच की।
टीम ने गांव के 10 लोगों की जांच की। जांच मे सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। जांच टीम में राघवेंद्र कुशवाहा, आशा बहू विजय लक्ष्मी, शीला सिंह, सुमन देवी व बिटाना मौजद रहीं।
निगरानी समिति का जायजा लिया
ऊंचाहार। गुरुवार को एसडीएम पट्टी रहस कैथवल गांव पहुंचकर गांव की निगरानी समिति का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पट्टी रहस कैथवल, जब्बारीपुर, हरबंधनपुर, बसिया की बाग व पूरे चंदऊ की निगरानी समिति की आशा विजय लक्ष्मी, बिटाना देवी, सुमन देवी, शीला सिंह व कल्पना से गांव में सर्वे की बाबत पूछताछ की। एसडीएम ने पल्स आक्सीमीटर, टेंपरेचर मीटर, सेनेटाइजर व मास्क चेक किया। सभी के पास जरूरी संसाधन उपलब्ध मिला।
बनाए गए क्वांरटीन सेंटर, डीएम को भेजी सूची
बछरावां। ब्लॅाक क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर न बनाए जाने की खबर छपते ही प्रशासन हरकत में आ गया। इस प्रमुख समस्या को अमर उजाला ने 20 मई के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपते ही प्रशासन हरकत में आ गया।
क्वारंटीन सेंटर के लिए प्राथमिक विद्यालय खैरहनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर, प्राथमिक विद्यालय इचौली, प्राथमिक विद्यालय थुलेंडी, प्राथमिक विद्यालय तमनपुर को चिह्नित करके इसकी सूची जिलाधिकारी को भेज दी गई।
बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि अनुमति मिलते ही भोजन और बेड की व्यवस्था करा दी जाएगी। ग्रामीण आशुतोष त्रिपाठी, चंद्रमणि त्रिपाठी, पंकज भदौरिया, बब्बी, हरिओम सिंह, वीरेंद्र चौधरी, मो. तबरेज ने अमर उजाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर गरीब तबकों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अति आवश्यक हैं।
बहुत से ऐसे परिवार हैं जो सिर्फ एक या दो कमरों में गुजर-बसर कर रहे हैं। अगर ऐसे में वह संक्रमित हो गए तो उनके सामने परिवार से खुद को अलग रखने में बड़ी समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें