फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी सुरक्षा के काम कर रहे करीब 800 से संविदा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, लेकिन जिले के विद्युत उपकेंद्रों और लाइनों की देखरेख के लिए आउटसोर्सिंग के तहत रखे गए कर्मचारियों की सुरक्षा राम भरोसे है।
विज्ञापन

कार्यदायी एजेंसी की ओर से अब तक न तो मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया गया है, न ही उन्हें किसी प्रकार की किट प्रदान की गई। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से कहीं-कहीं पर सुरक्षा प्रदान की गई है। डिवीजनों और उपकेंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।
जिले में करीब 800 आउटसोर्सिंग के तहत कर्मचारी रखे गए हैं। इन्हीं कर्मचारियों के भरोसे बिजली की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चल रही है, जबकि अभियंता अपने-अपने घरों से बैठकर काम कर रहे है।
विज्ञापन

कर्मचारी की सप्लाई करने वाली एजेंसी के अफसर कभी कर्मचारियों का हाल चाल लेने तक नहीं आते हैं। इस समय कोरोना के मरीज दिन बा दिन बढ़ रहे हैं। इसको लेकर हर किसी में दहशत है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता व विभागीय कर्मचारी दफ्तर आने में भी कतराते हैं।
वहीं दूसरी ओर संविदा कर्मी 24 घंटे काम कर रहे है। एजेंसी की ओर से न तो मास्क न ही सैनिटाइजर का वितरण कराया गया है। विद्युत वितरण खंड ऊंचाहार, सलोन, लालगंज, महराजगंज के अंतर्गत आने वाले कई विद्युत उपकेंद्रों में अब तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए है। सबसे खराब हालत महराजगंज और सलोन के है। यहां पर सैनिटाइजेशन भी नहीं कराया गया है।
अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर त्रिपुला के अवर अभियंता शंभूनाथ ने सिधौना पावर हाउस में कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजेशन कराया। डलमऊ के अवर अभियंता यादुवेंद्र, डीह के अवर अभियंता सौरभ यादव, ऊंचाहार विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता लालमणि और सेमरी के जेई जीशान अंसारी ने विद्युत उपकेंद्र का सैनिटाइजेशन कराया है।
अधीक्षण अभियंता विकास कपूर ने विभागीय स्तर पर सभी डिवीजनों और उपखंड कार्यालयों और विद्युत उपकेंद्रों का सैनिटाइजेशन कराने के दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एजेंसी की ओर से सुरक्षा किट दी गई या नहीं, लेकिन विभाग की ओर से सभी विद्युत उपकेंद्रों के कर्मचारियों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण करने के निर्देेश दिए गए है। यदि कर्मचारियों की सुरक्षा में कोई कमी हुई तो संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें