फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, इलाज के अभाव में वृद्धा ने दम तोड़ा

विज्ञापन
परिवारीजनों को ढाढ़स बंधाती एसडीएम दिव्या ओझा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में वृद्धा की इलाज के अभाव में मौत हो गई। सीएचसी में हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

इससे लोगों में गहरी नाराजगी रही। सूचना मिलने पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मामले में गंभीरता दिखाते हुए उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराने को कहा है।
सलोन कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव निवासी सरस्वती (60) मधुमेह से पीड़ित थी। बुधवार की शाम उनकी तबीयत खराब हो गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी सलोन में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां हालत खराब होती देख डॉ. आशीष नायक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंचीं। इससे महिला की मौत हो गई।
परिवारीजनों के मुताबिक यदि समय रहते एंबुलेंस आ जाती तो उनकी जान बच सकती थी। डॉ. आशीष ने बताया कि एंबुलेंस 32 मिनट बाद आई थी। सूचना पर एसडीएम दिव्या ओझा अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। कहा, उच्चाधिकारियों को सूचित कर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें