फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मौसम में बदलाव से बिगड़ रही सेहत

Wed, 29 Oct 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार को दवा लेने के लिए लगी महिलाओं की लाइन।
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में बदलाव से तेजी से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से ग्रसित युवक ने दम तोड़ दिया। युवक को 20 दिन से बुखार था। इमरजेंसी पहुंचे 24 से अधिक बुखार के रोगियों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। सीने में दर्द के मरीज भी भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन


दिवाली के बाद वातावरण ज्यादा प्रदूषित है। सुबह और शाम को धुंध भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। बुखार की चपेट में आने के बाद मंगलवार सुबह भदोखर क्षेत्र के गढ़ी मुतवल्ली निवासी मुकेश कुमार (20) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई।

मरीज को पिछले 20 दिनों से बुखार आ रहा था। इलाज में आराम न मिलने और हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल लाया गया। इसके अलावा बुखार की चपेट में आने के बाद नित्या (10), पिंकी (39), सोनी (17), आयशा (6), फूलकली (58), दीनानाथ (75), शुभम (2), प्रियांशी (5) समेत 24 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही। सभी काउंटरों पर लंबी लाइनें देखने को मिली। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें