रायबरेली। जिले में जल्द ही डॉक्टरों की कमी दूर होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत एमबीबीएस के 24 डॉक्टरों के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इंटरव्यू का काम पूरा होने के बाद जल्द ही परिणाम घोषित होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गत शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचसी, अर्बन चिकित्सा इकाइयों व जिला अस्पतालों में चिकित्सा अधिकारियों के 24 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए 84 आवेदक इंटरव्यू देने पहुंचे। इंटरव्यू का काम पूरा होने के बाद जल्द ही परिणाम घोषित होगा। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि इन पदों के भर जाने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।