फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: आश्रम पद्धति स्कूल के बडे़ बाबू निलंबित, बैठी  विभागीय जांच; छात्रों का बवाल पड़ा भारी

Fri, 11 Sep 2026 07:42 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा के बडे़ बाबू को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच बैठाई गई है। छात्रों के बवाल के बाद एसडीएम महराजगंज ने स्कूल पहुंचकर जांच की। छात्राओं को सुविधाएं दिलाने का वादा किया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में बछरावां के शेषपुर समोधा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में छात्रों के बवाल के बाद शुक्रवार को बडे़ बाबू को निलंबित कर दिया गया। समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। इसके अलावा एसडीएम महराजगंज आयुष अग्रवाल ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने छात्रों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


आश्रम पद्धति स्कूल के बच्चे बीती 09 सितंबर की रात अव्यवस्थाओं के खिलाफ नाराज होने के बाद बछरावां पहुंचकर प्रदर्शन किया था। जिला प्रशासन ने किसी तरह छात्रों के गुस्से को शांत कराया। एसडीएम महराजगंज और सीओ ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। छात्रों से बात करके उनकी समस्याओं को जाना। 

अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप

छात्रों ने विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक बृजेश कुमार प्रजापति के व्यवहार व कार्यप्रणाली के संबंध में शिकायतें की। छात्रों का आरोप था कि वे छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करते हैं। उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री समय से उपलब्ध नहीं कराई जाती है। वरिष्ठ सहायक पर कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया।

जांच रिपोर्ट मिलते ही समाज कल्याण अधिकारी ने वरिष्ठ सहायक बृजेश कुमार प्रजापति को अध्ययनरत छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार करने, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री समय से उपलब्ध न कराने और विद्यालय संबंधी समस्याओं को लेकर छात्रों से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले में निलंबित कर दिया। 

वरिष्ठ सहायक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि वरिष्ठ सहायक को निलंबित कराकर विभागीय जांच शुरू करा दी गई है। विभागीय जांच के लिए उप निदेशक, समाज कल्याण, प्रयागराज मंडल, प्रयागराज को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें