फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एएसपी की अगुवाई में हरदोई की क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Mon, 12 Oct 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के उड़वा गांव में मां-बेटी पर हुए हमले के मामले की विवेचना हरदोई जिले की क्राइम ब्रांच करेगी। मामले की जांच रायबरेली से हरदोई स्थानांतरित कर दी गई है। शनिवार को हरदोई के एएसपी श्लोक गौतम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित पक्ष के बयान भी दर्ज किए। अब क्राइम ब्रांच घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर सच्चाई का पता लगाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन


उड़वा गांव निवासी रिद्विमा सिंह सात अक्तूबर को अपनी 12 वर्षीय बेटी को कार से स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान अन्नपूर्णा भवन के सामने कुछ लोगों ने उनकी कार पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। रिद्विमा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में पुलिस ने रीतेश मिश्रा, सत्यम मिश्रा और शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

पीड़ित पक्ष लगातार मामले में कार्रवाई की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी थी। साथ ही जगतपुर पुलिस पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विवेचना हरदोई जिले की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना के समय प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब मामले की विवेचना हरदोई जिले की क्राइम ब्रांच करेगी। जांच एएसपी श्लोक गौतम की अगुवाई में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें