फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में पलटी मालगाड़ी, ऊंचाहार होकर चलेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली/ऊंचाहार। कानपुर-प्रयागराज रेलखंड में रविवार को फतेहपुर के निकट रमवा स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी के पलटने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। यही वजह है कि कानपुर-प्रयागराज रूट की ज्यादातर गाड़ियों को डायवर्ट किया गया है। इसमें कई ट्रेनें रायबरेली जिले के ऊंचाहार-लालगंज-डलमऊ रेल मार्ग से चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी संख्या-12394 नई दिल्ली-पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-12381 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-12506 आनंद विहार-गुवाहाटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-12488 आनंद विहार-जोगबनी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-03256 आनंद विहार-पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-04088 नई दिल्ली-पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-03255 पटना-आनंद विहार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-03256 आनंद विहार-पटना एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियों को बदले हुए मार्ग लालगंज-डलमऊ-ऊंचाहार होकर चलाने के निर्देश दिए गए। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी का कहना है कि डायवर्ट की गई कोई ट्रेन अभी इधर से गुजरी नहीं हैं। कंट्रोल रूम में जैसा मैसेज आएगा, उसका अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें