फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन पहले घर से निकला युवक का शव लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। दुकनहा गांव में दो दिनों से लापता एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर बने पैतृक आवास में शव मिलने पर घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार था। दो साल से इलाज चल रहा था।
गांव निवासी अखिलेश कुमार (40) बुधवार सुबह घर से निकला था, लेकिन उसके बाद लौटकर नहीं आया। घरवाले उसकी खोजबीन कर रहे थे। पत्नी कमल कुमारी ने बताया कि पति दो साल से मानसिक रूप से बीमार थे। इलाज चल रहा था। अक्सर वह घर से बिना बताए निकल जाते थे।
विज्ञापन

दो दिन से गायब पति की खोजबीन हो रही थी। गुरुवार रात शव घर के सामने बने पुराने पैतृक आवास में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें