फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय ताइक्वांडो मुकाबले में खिलाडिय़ों ने जीते 13 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने सफलता का परचम लहराया है। लखनऊ में शुक्रवार को हुई इस प्रतियोगिता में जिले के 17 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बेहतरीन प्रदर्शन कर 13 पदक जीते। इसमें पांच स्वर्ण पदक, छह रजत पदक और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

शौर्य जितेंद्र जाधव, अभिनव यादव, विनायक सोनी, वैभव सोनकर, रितार्थ कुमार ने गोल्ड मेडल, मो. ताहा सिद्दीकी, आर्यन, नितिन गौतम, मो. कैश, युवराज सिंह, अंकित शर्मा ने सिल्वर मेडल, आदित्य बाजपेयी, आदर्श शर्मा ने ब्रांज मेडल जीता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उम्मीद जताई कि जिले के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि लखनऊ में शनिवार को बालिकाओं की मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी, जिसमें जिले की 12 बालिकाएं हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें