रायबरेली। भदोखर के रैली कल्याणपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह ग्रामीण जब नित्यक्रिया के लिए गए तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
गांव निवासी राममिलन ने बताया कि उसकी पत्नी तपेश्वरी (35) मानसिक रूप से बीमार थी। रोज की तरह खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए।
रात में कितनी समय पत्नी उठकर चली गई। इसकी जानकारी नहीं हो पाई। थानेदार यशकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।