फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि के हत्यारों को फांसी दो

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह की हत्या के विरोध और सोमू ढाबा संचालक और ? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। आदित्य प्रताप सिंह मर्डर केस में 72 घंटे बाद भी पुलिस हत्या आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे नाराज करणी सेना, उनके समर्थकों ने रविवार को फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज चौराहे (शहीद चौक) पर न सिर्फ धरना दिया, बल्कि हाथों में मोमबत्ती लेकर जाम लगाया और हंगामा करते हुए पुलिस अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सभी की मांग थी कि आदित्य उर्फ रवि सिंह के हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी दी जाए।
विज्ञापन

बवाल बढ़ता देख पीएसी व भारी पुलिस बल के साथ एएसपी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कर्णी सेना के लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दो घंटे से अधिक समय तक जाम के बाद पूरे शहर में न्याय के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान शहर के अंदर आने वाले वाहनों को इंट्री नहीं दी गई।
मिलएरिया थाने के रतापुर स्थित सोमू ढाबे में 9 अक्तूबर की रात आदित्य प्रताप सिंह उर्फ रवि सिंह की बेरहमी से पिटाई के बाद शव हरचंदपुर थाना क्षेत्र में महराजगंज रोड पर मिलने के बाद मामला गरमा गया है। चार दिन बीतने के बाद भी एक भी हत्या आरोपी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

इस पर रविवार को जिले के अलावा, लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बाराबंकी आदि जिलों के कर्णी सेना के लोग शहर के शहीद चौक पर पहुंचकर और सड़क पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ महराजगंज विनीत सिंह, सीओ सदर गोनीनाथ सोनी भारी संख्या में पुलिस व पीएसी लेकर पहुंच गए।
कर्णी सेना ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हत्या आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों व कर्णी सेना के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दो घंटे तक बवाल चलने के बाद पूरे शहर में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की गई।
भाजपा नेता और एमएलसी दिनेश सिंह भी कैंडल मार्च में शामिल हुए। सीओ विनीत सिंह ने कहा कि हत्या आरोपियों और उसके स्टाफ के लोगों को पकड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। कर्णी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी व प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह ने जिले की पुलिस के 14 अक्तूबर तक का समय दिया है।
उन्होंने कहा कि सोमवार तक पुलिस हत्या आरोपियों की गिरफ्तार नहीं करती है तो प्रदेश ही नहीं पूरे देश में कर्णी सेना आंदोलन शुरू कर देगी। एएसपी शशिशेखर सिंह का कहना है कि हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा है। उसके होटल की जमीन की जांच चल रही है। उसे भी जांच के बाद गिरवाने का काम किया जाएगा। हत्या आरोपी व होटल के मालिक व उसके अन्य साथियों का कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें