फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कॉल करने पर पापा से बात नहीं कराती थीं दादी...

Wed, 08 Oct 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार कस्बे के नई बस्ती ​स्थित मृतक हरिओम की पत्नी पिंकी उर्फ संगीता, बेटी अनन्या व ससुर छोटे
विज्ञापन
रायबरेली। पिता हरिओम की हत्या के बाद से इकलौती बेटी अनन्या गमगीन है। पापा के बारे में पूछते ही अनन्या रो पड़ती है। कहती है कि पांच माह से पापा से बात नहीं हुई थी। कॉल करती थी तो दादी पापा से बात नहीं कराती थीं। कहती थीं कि पापा बाहर गए हैं। पापा उनसे मिलने घर आ रहे थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन




बेटी का कहना है िक पापा उनसे बहुत प्यार करते थे। पांच माह पहले जब उनसे बात हुई थी तो कहा था कि दीपावली पर घर आएंगे और उनके लिए कपड़े और मिठाई लाएंगे। अनन्या ऊंचाहार कस्बे के नई बस्ती में नाना छोटेलाल और मां के साथ रहती है। वह सरस्वती विद्या मंदिर एनटीपीसी में कक्षा पांच की छात्रा है। मृतक हरिओम की ऊंचाहार कस्बा स्थित नई बस्ती में ससुराल है।



पिंकी उर्फ संगीता की शादी 2011 में फतेहपुर जिले के पूरे तुराब अली निवासी हरिओम के साथ हुई थी। पिंकी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा एनटीपीसी में संविदाकर्मी हैं। वह बताती हैं कि पति मानसिक रूप से बीमार थे। धोखे से उनकी शादी करा दी गई।
विज्ञापन




2015 में आर्थिक तंगी आ गई, क्योंकि पति तो मानसिक रूप से बीमार थे। ऐसे में बेटी के साथ पिता के घर आ गई और यहीं पर नौकरी कर ली। पति की हत्या से गमगीन संगीता कहती हैं कि उन्हें इंसाफ चाहिए। पति की हत्या के बाद ससुराल पक्ष सहयोग नहीं कर रहा। ससुर छोटेलाल बताते हैं कि बृहस्पतिवार को दामाद की हत्या की जानकारी हुई, तो बेटी को लेकर पोस्टमार्टम हाउस गया था।




लखनऊ में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
लखनऊ। रायबरेली में दलित युवक हरिओम की हत्या के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राजभवन से हजरतगंज स्थित अटल चौक पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी को जबरन बस में लाद कर ईको गार्डन रवाना कर दिया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे शुभम खरवार ने कहा कि रायबरेली में युवक की मॉब लिंचिंग हुई है। उन्होंने कहा कि ये घटना इंसानियत और न्याय की हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें