फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी में आज आएंगे राज्यपाल

Sat, 11 Jul 2015 11:40 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी ऊंचाहार स्थित सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रविवार को राज्यपाल राम नाईक बच्चों को सम्मानित करेंगे। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन एससी चौधरी व एएसपी राममूरत यादव ने शनिवार की शाम एनटीपीसी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। राजभवन का सचल दस्ता भी पहुंच गया है।

यह कार्यक्रम रविवार की सुबह 10 बजे एनटीपीसी के डीएवी सभागार में होगा। इसी के सामने ग्राउंड में हेलीपैड बनाया गया है। कई थानों की पुलिस, पीएसी व सीआईएसएफ के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन


 एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम  हो गए हैं। हेलीपैड भी एनटीपीसी परिसर में ही बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें