फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 500 रियाल समेत 15 लाख का माल चोरी

Mon, 19 Jan 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। कस्बे में शनिवार रात चोरों ने एक घर से ढाई लाख की नकदी, दस लाख के जेवर और 500 रियाल पार दिए। रियाल की कीमत करीब ढाई लाख रुपये हैं। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चोर छत फांदकर घर में घुसे थे। यह घटना थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त की पोल भी खोल दी है।
विज्ञापन


कस्बे की रहने वाले सलमान व उनके भाई मुमताज सऊदी अरब में रहते है। एक भाई सरफराज मुंबई में नौकरी करते हैं। घर में सलमान की पत्नी रुबीना बानो, मां नसरीन बानो, दादी ताहिरा घर पर रहती हैं। रुबीना ने बताया कि रात 10 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए। रविवार सुबह चार बजे जब नींद खुली, तो देखा कि कमरे और मुख्य गेट का दरवाजा खुला था।

कमरे में जाकर देखा, तो अलमारी खुली थी। बेड पर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता ने बताया कि कुल 15 लाख का माल चोरी कर लिए गए। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। न तो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है और न ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पा रही है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें