फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होटल व दुकान में आग से जला सामान

Sun, 26 Apr 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर के नवाबगंज में शुक्रवार रात परचून और होटल की दुकान में आग लग गई। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जल गया।
विज्ञापन


नवाबगंज निवासी रूपनारायण मौर्य उर्फ भुल्लन रायबरेली-प्रयागराज हाईवे किनारे छप्पर के नीचे गुमटी रखकर परचून और होटल संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार को वह दुकान बंद करके सो गए। इसी दौरान अचानक आग लग गई। रूपनारायण ने चीख पुकार मचाई। इसके बाद पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।

तब तक दुकान के अंदर रखा सामान जल गया। पीड़ित ने बताया कि नमकीन, पान मसाला समेत अन्य सामान जला है। आग कैसे लगी, इसके बारे में जानकारी नहीं पाई। थानाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें