फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातों से नहीं समझ व नीतियों से आते अच्छे दिन : राज बब्बर

Thu, 14 Jan 2016 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह के विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सदस्य अभिनेता राज बब्बर ने कहा कि बातों से अच्छे दिन नहीं आते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए समझ, समझदारी और नीति की जरूरत होती है। इसी से अच्छे दिन आते हैं। यूपी में महागठबंधन के सवाल पर बोले कि यदि विचारधारा मिली तो यूपी में भी महागठबंधन हो सकता है।
विज्ञापन


कहा कि सोनिया गांधी का रायबरेली से पारिवारिक रिश्ता है। आने वाला कल रायबरेली को छूते हुए प्रदेश और देश में विकास की नई रूपरेखा लिखेगा।

उन्होंने कहा कि सांसद सोनिया गांधी को बार-बार सांसद बनाकर रायबरेली के लोगों ने नेता नहीं, बल्कि देश को नेतृत्व दिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह व एमएलसी दिनेश सिंह ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बहाने ताकत दिखाने का प्रयास किया है।

पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह जीआईसी के मैदान में हुआ, जिसमें जिले के कोने-कोने से लोग शामिल होने के लिए आए। पहली बार शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में इतनी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें