रायबरेली। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए जिले में 10 मार्च आयुष्मान पखवारा आयोजित होगा। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सभी जन सुविधा केंद्रों के साथ ही सीएचसी और जिला अस्पताल में गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हरीश वैश्य ने बताया कि आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पात्र परिवारों को एक पर्ची प्रदान करेंगी। लाभार्थी परची को चिह्नित कैंप स्थल पर ले जाकर के अपने परिवार का गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में सात निजी चिकित्सालय व 20 सरकारी अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना के तहत जोड़ा जा चुका है। यहां निशुल्क कार्ड बनवाए जा सकते हैं।