रायबरेली। ऊंचाहार के गोकनाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा मेला का शुभारंभ मंगलवार को विधि विधान से किया गया। विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने पत्नी नीलम पांडेय केे साथ पहले पूजा अर्चना की और फिर फीटा काटकर मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान भव्य गंगा आरती हुई और मां गंगा के जयकारे से पूरा गोकनाघाट गूंज उठा।
विधायक ने पत्नी के साथ गंगा आरती करते हुए 1100 दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा में प्रवाहित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष से ऋषि गोकर्ण की तपोस्थली पर मेला का आयोजन होता रहा हैै। गोकर्ण ऋषि के नाम से गोकनाघाट का सुंदरीकरण हो रहा है।
इस मौके पर डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, गोकना प्रधान बृजेश यादव, प्रधान गोलू सिंह भदौरिया, प्रमोद सिंह फौजी, आशीष तिवारी, प्रधान रज्जन दुबे, शिव प्रकाश पासी, प्रधान अशोक पासी, अनिल पांडेय मौजूद रहे।