रायबरेली। जिले में संचालित 45 गोशालाओं में रविवार को गोपाष्टमी मनाई गई। इस दौरान गो पूजन हुआ। 7418 गायों को गुड़ व केला खिलाया गया। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बछरावां विधायक रामनरेश रावत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह व एसडीएम विनय मिश्रा ने असनी, नगर पंचायत महाराजगंज और मऊगर्वी में संचालित गोशालाओं में गायों की पूजा-अर्चना की।
पहले नहला धुला कर गायों को फूल-माला पहनाकर उनकी आरती उतारी। गुड़, केला के साथ अन्य पौष्टिक आहार खिलाया। विधायक ने कहा कि गो माता की पूजा हर किसी को करनी चाहिए। इस मौके पर राजकुमार लोधी, दिलीप कुमार चौधरी, मुकेश कुमार, राम सजीवन, अधिशासी अधिकारी डॉ, राजेश कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. एके कनौजिया, गौशाला प्रभारी डॉ. सुरेश चंद्र राम, भारत यादव आदि मौजूद रहे।
गोपाल गोशाला सेवा आश्रम सिधौना में धूमधाम से गोपाष्टमी मनाई गई। इस दौरान माता का पंचोपचार एवं कामधेनु यज्ञ किया गया। आश्रम के अध्यक्ष किस्मत राय शर्मा ने बताया कि पूनम शर्मा व आरती शर्मा ने यज्ञ कराया। आयुर्वेद एवं योग चिकित्सक डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि गो सेवा करने एवं पंचगव्य के सेवन करने से शरीर आरोग्य होता है। डॉ. नितीश गुप्ता ने गोवंशों को गुड़ व रोटी खिलाई।
इस मौके पर विनोद कुमारी, मिथलेश कुुमार, मुकेश शर्मा, आशा शर्मा, अनुराधा, पुष्पा आदि मौजूद रहे। राही प्रतिनिधि के मुताबिक वृहद गो संरक्षण केंद्र बेलाखारा में भी गोपाष्टमी मनाई गई। गायों की पूजा की गई। इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एजाज अहमद, ग्राम प्रधान मंजू देवी, राम अवध, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक डलमऊ कस्बा स्थित कान्हा गोशाला श्मशान घाट में तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी, क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएन मिश्रा के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ बृजेश गौड़ ने गायों की पूजा-अर्चना की। उन्हें गुड़ व केला खिलाया। इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव, सोहराब अली, धर्मेंद्र मौजूद रहे। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बरेथ मजरे सुदामापुर गांव में गायों की पूजा-अर्चना करके उतारी गई।
गायों को पोषाहार खिलाया गया। इस मौके पर सोनू सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार मौजूद रहे। इस दौरान खुरपका तथा मुंहपका रोगों से निवारण के लिए पशुओं में टीकाकरण का कार्य कराया गया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक कांजी हाउस हमीरमऊ में गायों की पूजा की गई। खंड विकास अधिकारी दीनशाह गौरा हरिश्चंद्र गुप्ता व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा की अगुवाई में गोशाला में गायों की पूजा-अर्चना की गई।
उन्हें गुड़-चना व पोषाहार खिलाया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीबीओ डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी गोशालाओं में गोपाष्टमी मनाई गई। 7418 गायों को गुड़, केला व चना आदि खिलाया गया। अमेठी जिले में भी गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। फुरसतगंज क्षेत्र के पीढ़ी स्थित गो आश्रय स्थल में बीडीओ बहादुरपुर राजेश शर्मा, जिला विकास योजना के सदस्य भवानीदत्त दीक्षित ने गायों की पूजा की।
आरती उतारी। उन्हें गुड़, केला खिलाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पीढी उषा देवी, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के अस्थाई गो आश्रय स्थल जैतपुर में गोपाष्टमी पर ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह भदौरिया ने हवन-पूजन के साथ गो-पूजन किया। गाय के पैर धोकर उसे गेरू से तिलक कर माला पहनाकर भोग लगाया।
इसके पहले गो आश्रय स्थल को ठीक से साफ-सफाई कराई गई। ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने भी पूजा-अर्चना की। गायों को गुड़, केला आदि खिलाया गया। इस मौके पर अमरजीत पाल, राकेश कुमार, जगजीवन प्रसाद, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।