फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार से बच्ची की मौत

Wed, 11 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई तीन माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को 12 से अधिक बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया। मौसम को देखते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


भदोखर क्षेत्र के बेंद गांव निवासी बडे़ मियां की बेटी हुरैन फातिमा (3 माह) को गत सोमवार की शाम जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। बताते हैं कि बुखार की वजह से हालत नाजुक होने पर बच्ची को भर्ती कराया गया। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को शिवांगी (7), ऊषा (23), उत्तम (4), सौम्या (12), पुष्पा (60), माताफेर (60), सुनीत कुमार (50), शिवानी (23) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सलीम का कहना है कि मौसम को देखते हुए लोग एहतियात बरतें। गर्म कपड़ों का प्रयोग करें। थोड़ी सी लापरवाही के कारण बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय सलाह लेकर इलाज शुरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें