फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बुखार से बच्ची की मौत, 24 मरीज हुए भर्ती

Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही बुखार का कहर भी बढ़ने लगा है। बुखार की चपेट में आने से जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई चार वर्ष की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि सोमवार को इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचे 24 बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया। ओपीडी में भी ढाई सौ से ज्यादा बुखार पीड़ित मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

ऊंचाहार क्षेत्र के अरखा गांव निवासी अंतिमा (4) पुत्री राजेंद्र कुमार को बीती 10 अक्तूबर को बुखार के कारण हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रविवार की रात बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद देर रात उसकी मौत हो गई। सोमवार को बुखार के चपेट में आने के बाद गोलू (1), आयुष (2), काव्या (10), गुलाम (3), सक्षम (12), फातिमा (8), सोफिया (10), शिबरन (50), विजय कुमार (40), बेटू (22) समेत 24 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गौरव त्रिवेदी का कहना है कि सीजन बदल रहा है। ऐसे में लोग बुखार के चपेट में आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें