फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनवाएं सलोन-जगतपुर मार्ग: स्मृति ईरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी ने शनिवार को भी सलोन ब्लॉक के सोनबरसा, ममुनी, राजापुर चकबीबी व बिसैया गांव के लोगों से ई-चौपाल के माध्यम से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया। लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराने का भरोसा दिया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र के बारे में भी बात की। खेतीबाड़ी के बारे में भी जाना। हर किसी से मन की बात की।
विज्ञापन

मटका निवासी गौरी शंकर मिश्र ने सांसद को बताया कि अभी शौचालय नहीं बन पाया है। सलोन-जगतपुर मार्ग की जर्जर हालत की शिकायत भी की। सांसद ने जल्द ही सड़क बनवाने का भरोसा दिया। मटका की कृष्णावती ने रोते हुआ बताया कि उसे अब तक पेंशन नहीं मिली। सोनबरसा की गोमती व मटका के शिवकुमार ने आवास की मांग की।
इसी तरह सांसद स्मृति ईरानी ने एक-एक करके 20 से 25 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। इस मौके पर तहसील और ब्लॉक के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें