डिस्कस थ्रो छात्र में कोमल कुमार प्रथम और छात्रा में वंदना कुमारी ने बाजी मारी। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कल्पवेग-2016 में बुधवार सुबह डिस्कस थ्रो छात्र वर्ग में कोमल कुमार प्रथम, अनूप शुक्ला द्वितीय व प्रतीक पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा में वंदना कुमारी प्रथम, विनीता पाल द्वितीय व हिमांशनी तृतीय स्थान पर रही।
जैवलिन थ्रो छात्र में उत्कर्ष मिश्रा प्रथम, कोमल कुमार द्वितीय व धनंजय तृतीय रहे। छात्रा में सुधा सिंह प्रथम, हिमांशनी द्वितीय और श्वेता नंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो छात्र और छात्रा वर्ग में इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विजेता, जबकि कंप्यूटर साइंस विभाग उपविजेता रही। संस्थान के निदेशक आरपी शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टीटी, बैंडमिंटन के खेल देर रात तक चलते रहे। इस मौके पर रुचि शर्मा, जितेंद्र मिश्रा, अनूप शुक्ला मौजूद रहे।