फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति विशेष को नौकरी दे रही सरकार : प्रमुख सचिव

Thu, 30 Jul 2015 11:35 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक उद्यम के प्रमुख सचिव डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि वे प्रदेश सरकार  के खिलाफ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए जनचेतना अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि जाति विशेष को लाभ देने के लिए प्रदेश में 40 हजार सिपाहियों की भर्ती बिना परीक्षा से कराने का प्रयास चल रहा है। प्रदेश में हुई अन्य भर्तियों में भी जाति विशेष को ही लाभ दिया गया है।

ऐसा करके नौजवानों और मेधावियों को धोखा देने का काम किया जा रहा है। मेधावियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।

एनटीपीसी के डीएवी सभागार में गुरुवार को उन्होंने कहा कि भूमाफिया, दबंग व अपराधी प्रवृत्ति के लोग राजनीति में आ रहे हैं। इससे देश का सुधार  नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


एनटीपीसी कम रेट पर बिजली देने के लिए तैयार है, लेकिन प्रदेश में बाजार से महंगे रेट पर बिजली खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि  केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल प्रोफेशनल हैं, वे व्यवस्था में बदलाव ला सकते हैं।

 उन्हें ऊर्जा विभाग के सिस्टम में सुधार लाना चाहिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि कितने शर्म की बात है कि ऊंचाहार के बिकई गांव के लोगों को अब तक फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है।

बड़े किसानों को ही योजना का लाभ मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के कारण ही 34 वर्ष की नौकरी में 44 बार तबादले का शिकार होना पड़ा है। पुलिस में खुलेआम भ्रष्टाचार है, लेकिन उसे रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


 अपराध बढ़ रहे हैं। थामने वाला कोई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रदेश सरकार को उनकी बात अच्छी नहीं लगती है तो उन्हें नौकरी से कार्यमुक्त कर दिया जाए। इसके लिए मैंने लिख कर दे दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें