फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गेटमैन लखनऊ तलब, ट्रैक्टर की तलाश तेज

Sat, 20 Jun 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मुंशीगंज स्थित बंद रेलवे क्रॉसिंग के बीच ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली। -स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
रायबरेली। दरियापुर-रायबरेली रेलखंड स्थित मुंशीगंज क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने के मामले में विभागीय जांच तेज हो गई है। गेटमैन को लखनऊ मंडल मुख्यालय तलब कर लिया गया है। आरपीएफ भी जांच कर रही है। ट्रैक्टर की तलाश के लिए परिवहन विभाग से ब्योरा निकलवाया जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया था, जब मुंशीगंज क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को पास कराने के लिए क्रॉसिंग बंद की गई थी। तेज रफ्तार नौचंदी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी देख इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली थी।

गेट खोलने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर किया गया, फिर गेट बंद करके ट्रेन पास कराई गई। इस हादसे से ट्रेन करीब पांच मिनट तक आउटर पर खड़ी थी। घटना के बाद से ही विभागीय स्तर पर जांच शुरू कर दी गई, आरपीएफ ने भी केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


दरियापुर के स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच चल रही है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर गेटमैन राजेश कुमार को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जब तक जांच चल रही है, तब तक गेटमैन को ड्यूटी नहीं मिलेगी।

जांच के सिलसिले में ही बयान दर्ज कराने के लिए गेटमैन को लखनऊ मंडल मुख्यालय बुलाया गया है। जिस स्तर पर भी लापरवाही हुई है, उसकी जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली का नंबर मिला था। परिवहन विभाग से ट्रैक्टर और उसके चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें