फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार करोड़ कीमत का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी व बरामद गांजा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने शुक्रवार रात एक टैंकर से चार क्विंटल गांजा बरामद करते हुए तस्कर को पकड़ किया।
विज्ञापन

बरामद गांजे की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। उड़ीसा से सस्ते दर पर गांजा खरीदकर इसे रायबरेली लाया जा रहा था। गांजा तस्करी पीछे और किन लोगों का हाथ है, इस बारे में पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार रात करीब दो बजे एसटीएफ के निरीक्षक दिलीप तिवारी, भदोखर थानेदार यशकांत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टैंकर में अवैध गांजा लादकर प्रयागराज की तरफ से रायबरेली लाया जा रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुंशीगंज बाईपास स्थित अंकित ढाबे के पास टैंकर को रोक लिया।
तलाशी लेने पर टैंकर के अंदर बोरियों में भरा अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने टैंकर चालक बाराबंकी के लोनी कटरा के जलालपुर गांव निवासी संजय सिंह को पकड़ लिया।
थानेदार के मुताबिक बोरियों से चार क्विंटल 48 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे की कीमत करीब करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के आसपास है।
चालक भी गांजा तस्करी का काम करता है। उससे पूछताछ की जा रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गोंडा के रहने वाले मनोज का है टैंकर
जिस टैंकर से गांजा लादकर रायबरेली लाया जा रहा था, वह गांजा गोंडा के मनोज कुमार सिंह का बताया जा रहा है। टैंकर को सीज कर दिया गया है।
जल्द ही पुलिस टैंकर मालिक से भी पूछताछ करेगी कि उनके टैंकर से गांजा की तस्करी कैसे हो रही थी। क्या उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। थानेदार कहते हैैं कि टैंकर (यूूपी 43एटी 4989) को सीज किया गया है। यह टैंकर गोंडा निवासी मनोज कुमार का होना बताया जा रहा है। टैंकर मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
पड़ोसी जनपदों में बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी
रायबरेली के साथ ही पड़ोसी जनपदों लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, प्रतापगढ़ में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी की जा रही है। पुलिस अफसर बताते हैं कि उड़ीसा से सस्ते दर पर गांजा खरीदकर यहां लाया जाता है और फिर महंगे दामों में उसे बेचा जाता है। इसी माह भदोखर पुलिस ने ही दस किलो गांजा बरामद किया था, जो प्रयागराज डिपो की जनरथ बस से लखनऊ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

गांजा तस्करी करने वाले गैैंग को चिह्नित कराया जा रहा है। जो भी लोग इस धंधे से जुड़े हैैं, उनकी पहचान करके कार्रवाई कराई जाएगी। एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने साढ़े चार करोड़ कीमत का गांजा बरामद करते हुए बाराबंकी जिले के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें