फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी में दो पर गैंगस्टर

Sat, 19 Sep 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना दिवाकर सिंह और उसके साथी प्रियांशु गौतम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सरकारी ड्रग लाइसेंस का दुरुपयोग कर ढाई करोड़ से ज्यादा कीमत की अवैध संपत्ति अर्जित की है। खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी दिवाकर सिंह गिरोह का सरगना है। वह भागूखेड़ा बकुलिहा निवासी प्रियांशु गौतम के साथ मिलकर जनपदीय स्तर पर सक्रिय था। उसका उद्देश्य कम समय में अत्यधिक धन कमाना था। इसके लिए उन्होंने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और कोडिन युक्त कफ सिरप युक्त औषधियों को नशे के रूप में बेचा। औषधि निरीक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर खीरों थाने में 20 नवंबर 2025 को प्रियांशु गौतम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मिल एरिया थाने में भी 18 अक्तूबर 2025 को दिवाकर सिंह के खिलाफ एक और मामला पंजीकृत किया गया था। दोनों मामलों में 20 फरवरी 2026 को आरोप पत्र दाखिल किए गए हैं। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि कोडिन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें