फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंगा चेतावनी बिंदु से महज 51 सेमी दूर

Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार के गोकना घाट पर गंगा नदी में बढ़े जलस्तर से डूबी सीढि़यां।
विज्ञापन
रायबरेली। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोग सहमे हैं। पानी के जरिये जीव जंतु गांवों में पहुंच रहे हैं। खतों की कटान तेज हो गई है। नदी का पानी चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच रहा है। लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक बृहस्पतिवार को जलस्तर 97.850 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से महज 51 सेमी. दूर है। गंगा कटरी क्षेत्र के ग्राम चक मलिकभीटी, जमालनगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, अंबहा, बबूरा, पूरे रेवती सिंह, चांदपुर लुक, कल्याणपुर बैंती गांव के ग्रामीणों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीण राम यादव, श्रीकृष्ण राम, जयशंकर ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से जहां एक और पशुओं के लिए चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। एसडीएम डलमऊ प्रीती सिंह ने बताया कि बाढ़ जैसे अभी हालात नहीं हैं। क्षेत्रीय लेखपाल नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, ऊंचाहार व सरेनी क्षेत्र में भी गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें