फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उफान पर गंगा, लाल निशान के करीब पहुंची

Wed, 10 Sep 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
डलमऊ क्षेत्र में मंगलवार को गंगा का जलस्तर बढ़ने से पानी से होकर निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
डलमऊ। नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से महज 46 सेमी दूर है। गांवों में मार्गों पर पानी भर गया है। कटरी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर, जबकि खतरे का निशान 99.360 मीटर है। नरौरा बांध से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद गंगा नदी पूरे उफान पर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खतरे के निशान के सापेक्ष मंगलवार को नदी का जलस्तर 98.900 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक हर घंटे नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। यही हाल रहा तो बुधवार तक जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाएगा।


कटरी क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, जमालनगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भींटी गांवों को जाने वाले मार्गों पर पानी भर गया है। इससे लोगों में दहशत है। खासकर बच्चों को आने-जाने में ज्यादा कठिनाई हो रही है। ग्रामीण वीरेंद्र कुमार, सुनील यादव, साजन यादव का कहना है कि धान, तिल, उड़द की फसलें फिर डूब गई हैं। पानी गांवों की तरफ बढ़ रहा है। मार्गों पर पानी भर गया है। इससे आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, एसडीएम सत्येंद्र कुमार का कहना है कि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन





बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण

सरेनी। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का असर सरेनी ब्लॉक के कटरी वाले गांवों पर भी पड़ रहा है। कई गांव गंगा नदी के पानी से घिर गए हैं। निसगर से भक्ता खेड़ा जाने वाली सड़क से होकर नदी का पानी बह रहा है। कुटिया एहतमाली ग्राम पंचायत के पुरवे पूरे भुल्ली, पूरे सुकरू, भक्ताखेड़ा, पूरे बंसी, पूरे पुरविहन, पूरे राम प्रसाद, पूरे अहिरन पानी से घिर गए हैं। पूरे सुकुरू गांव के अवधपाल, रज्जनलाल का कहना है कि पानी गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। लेखपाल अमर सिंह का कहना है कि पानी गांवों से अभी दूर है। बाढ़ आने पर ग्रामीणों को दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें