फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के करीब पहुंची गंगा, हड़कंप

Sat, 20 Aug 2016 11:10 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चेतावनी बिंदु के पास पहुंची गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पतित पावनी गंगा का पानी गुरुवार को पहली बार घाटों के किनारे रहने वाले लोगों के घरों के करीब पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष 98.200 मीटर जलस्तर पहुंच जाने से लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग का मानना है कि यदि बारिश आगे भी हुई तो जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर सकता है। एसडीएम क्षत्रपाल का कहना है कि नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। नावोें की व्यवस्था करा ली गई है।

गंगा गुरुवार को एकबारगी फिर उफान पर आ गई हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गुरुवार को 98.200 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। खास बात ये है कि गंगा घाटों के किनारे घरों तक पानी अब पहुंच गया है। कटरी व डलमऊ क्षेत्र के गंगा घाट डूब यह पहली बार है, जब घरों के करीब तक पानी पहुंचा है।
विज्ञापन


इससे घाटों के किनारे और कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वालों में हड़कंप मचा है। बाढ़ के डर की वजह से लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। कटरी क्षेत्र अंबहा, चकमलिकभीटी, बबुरा, जमालनगर मोहिद्दीनपुर, पूरे पवारन, गौतमन का पुरवा, पूरे रेवती सिंह, पूरे डंगरी आदि गांवों के किनारे खेत की मिट्टी की कटान तेजी से हो रही है।

एसडीएम क्षत्रपाल का कहना है कि नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। नावोें की व्यवस्था करा ली गई है। बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। वहीं डलमऊ गंगा घाट के किनारे रहने वाले अजय कुमार, प्रेमशंकर, बृजेश कुमार व शंकर का कहना है कि जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

पहली बार पानी घरों के करीब तक पहुंचा है। यही हाल रहा तो उनके घर डूब जाएंगे। वहीं सरेनी में गेगासो और ऊंचाहार में गोकनाघाट के पास रहने वाले लोगों के घरों तक भी पानी करीब पहुंच गया है। क्षेत्रीय श्याम सुंदर, अरविंद पाल व राज कुमार का कहना है कि तेजी से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें