फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का अंतिम संस्कार कर जेल लौटा पीड़िता का चाचा,

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उन्नाव दुष्कर्मकांड की पीड़िता के चाचा ने बुधवार को पत्नी के अंतिम संस्कार में भाग लिया। भारी भरकम पुलिस फोर्स के साथ रायबरेली जेल से वज्र वाहन से उसे गंगाघाट उन्नाव के लिए भेजा गया। उसे जेल से बाहर निकालने के दौरान जेल के अधिकारी सतर्क रहे।
विज्ञापन

मीडिया से बचने के लिए जिला प्रशासन ने सुबह करीब पांच बजे ही चाचा को उन्नाव के लिए फोर्स के साथ रवाना कर दिया। फोर्स ने शाम करीब पांच बजे पीड़िता के चाचा को यहां जिला कारागार में दाखिल कर दिया। पीड़िता के चाचा को उन्नाव ले जाने और फिर उसे ठीक तरीके से रायबरेली जेल लाए जाने पर पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली, क्योंकि मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से उसकी सुरक्षा अहम रही।
रायबरेली जेल में बंद रेप पीड़िता के चाचा को हाईकोर्ट ने पत्नी के अंतिम संस्कार में भाग लाने की अनुमति दी थी। हाईकोर्ट ने चाचा को सुबह रायबरेली जेल से गंगाघाट उन्नाव ले जाकर और फिर शाम को रायबरेली जेल लाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में सुबह करीब पांच बजे ही भारीभरकम पुलिस जिला कारागार पहुंच गई। कड़ी सुरक्षा में वज्र वाहन से चाचा को गंगाघाट उन्नाव भेज दिया गया।
विज्ञापन

रेप पीड़िता की सुरक्षा में सलोन, डलमऊ सीओ और डीह, महराजगंज, गदागंज थाने के थानेदार के अलावा 20 पुरुष सिपाही, छह महिला सिपाही और डेढ़ सेक्सन पीएसी और एक सशस्त्र टीम तैनात की गई थी। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कड़ी सुरक्षा में चाचा को उन्नाव भेजा गया। शाम पांच बजे पीड़िता के चाचा को यहां जिला कारागार में दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें