फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए टीम ने पनीर, छेना और मिल्क केक के नमूने भरे

Thu, 04 May 2017 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एफएसडीए ने ताबड़तोड़ लिए नमूने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए की टीम ने गुरुवार को एक के बाद एक 11 दुकानों पर छापेमारी की। छापे के दौरान पनीर, छेना और मिल्क केक आदि के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार, अमरनाथ, रमाशंकर, अंजली, स्वाती सिंह आदि की टीम ने फिरोज गांधी कॉलेज स्थित कैंटीन से छेना व मिर्ची पाउडर का नमूना भरा।

मुराईबाग कस्बा स्थित उमाशंकर की किराना की दुकान से हल्दी, बेसन, यहीं पर शुक्ला ट्रेडसे से धनिया, पिसी हल्दी का नमूना लिया गया। महराजगंज क्षेत्र के थुलवासां स्थित उमाशंकर की दुकान से मिल्क केक का नमूना लिया गया।
विज्ञापन


महराजगंज में साबिर अली की दुकान से दूध, गूढ़ा बाजार से संदीप गुप्ता की दुकान से मीट मसाला, मुंशीगंज स्थित यादव डेयरी से पनीर, राजकीय कॉलोनी स्थित जय मां दुर्गे जनरल स्टोर से बेसन का नमूना भरा गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें