फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मोबाइल व बाइक लूटने वाले चार युवक गिरफ्तार

Tue, 07 Oct 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। खांडेपुर नहर पुल के पास से बीती चार अक्टूबर की रात दो जगहों से बाइक व मोबाइल लूटे गए थे। वारदात में शामिल चार युवकों को गंगा एक्सप्रेसवे के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल व बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन



खांडेपुर नहर के पास शनिवार की रात 9 बजे रिश्तेदार के घर से लौट रहे प्रेम चक पोस्ट बीजेमऊ गांव निवासी अर्जुन से इक सवार चार युवकों ने मोबाइल छीन लिया था। इस दौरान अर्जुन ने विरोध किया था तो चारों युवकों ने झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी थी। दूसरी घटना में पुल से थोड़ी दूर आगे नहर के किनारे खेतों की रखवाली करने आए बंगलहन खेड़ा निवासी सुमन कुमार व मोहन की बाइक सड़क पर खड़ी थी। चारों युवक वहां पहुंचते हैं और बाइक लेकर भागने लगते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हुए बाइक लेकर युवक भाग जाते हैं।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में शामिल सिंघोर गांव निवासी नीरज चौधरी, रचित सिंह उर्फ बेटू सिंह, जीतू शर्मा व कुलदीप चौधरी को गंगा एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से बाइक व मोबाइल बरामद किया गया है। चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें