फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय से लौटा दी गईं चार शिक्षिकाएं, बीआरसी से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिक्षक भर्ती में नियुक्त र्हुईं चार शिक्षिकाएं अपने आवंटित विद्यालय में ज्वाइन नहीं कर सकी हैं। विद्यालय से इन चारों को वापस कर दिया गया। ऐसे में चारों शिक्षिकाएं भटक रही हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह यह बताई जा रही है कि जिस विद्यालय में इन चारों को तैनात किया गया है, वहां सृजित पदों के सापेक्ष महज एक पद रिक्त है। काउंसिलिंग के समय इस विद्यालय में दिखाए गए रिक्त पद के अनुरूप ही स्कूल आवंटित किया गया था।
शिक्षक भर्ती के तहत इस जिले को 596 चयनित अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। अभिलेखों को जमा करने के लिए हुई काउंसिलिंग में 573 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 562 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे।
विज्ञापन

विद्यालय आवंटित न होने से इन सभी शिक्षकों को बीएसए दफ्तर में ज्वाइन कराया गया था, जहां उनकी उपस्थिति भी दर्ज हो रही थी। बाद में विद्यालय आवंटन के लिए महिलाओं और दिव्यांगों की काउंसिलिंग कराई गई।
जहां रिक्त पदों की सूची में चुने गए विद्यालय आवंटित किए गए। पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के अनुसार तैनाती दी गई। सोमवार को 318 पुरुषों, 218 महिला और नौ दिव्यांग शिक्षकों को बीएसए दफ्तर से कार्यमुक्त कर पदस्थापन आदेश सौंपे गए। इन सभी को मंगलवार को तैनाती वाले विद्यालय में ज्वाइन करना था।
तय तिथि पर सभी 545 शिक्षक पहले बीआरसी पहुंचे और पत्रावली जमा की, फिर अपने तैनाती वाले विद्यालय पहुंचे। विभागीय सूत्रों की माने तो 545 में से 541 शिक्षकों ने अपने तैनाती वाले विद्यालय में कामकाज संभाल लिया, लेकिन राही विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोडऱ में तैनात हुई चार शिक्षिकाएं मोनी, किरन, दिव्या और गायत्री ज्वाइन नहीं कर सकीं।
ये चारों विद्यालय में ज्वाइन करने पहुंची तो उन्हें वापस कर दिया गया। बताया गया कि विद्यालय में महज एक पद रिक्त है, इसलिए चारों को ज्वाइन नहीं कराया जा सकता है।
राही ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय कोडऱ में पहले से तीन अध्यापक कार्यरत हैं। छात्र संख्या के अनुरूप महज एक पद रिक्त है, जबकि पदस्थापन में वहां चार शिक्षिकाएं तैनात कर दी गई हैं।
फिलहाल कोडऱ में तैनात हुई चारों शिक्षिकाएं विद्यालय में ज्वाइन नहीं कर सकी हैं। उच्च अधिकारियों का निर्देश मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विद्यालयों में पद सृजन और रिक्त पदों की सूची उच्च स्तर पर तैयार हुई। प्राथमिक विद्यालय कोडऱ में पद को लेकर किस स्तर पर त्रुटि हुई, इस बारे में पता करेंगे। इस संबंध में विभागीय उच्च अधिकारियों से वार्ता चल रही है। फिलहाल जब तक समस्या का हल नहीं निकलता है, कोडऱ में तैनात की गईं शिक्षिकाएं बीआरसी से संबद्ध रहेंगी। -आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें