फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक ही घर में टायफाइड से चार संक्रमित

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अस्पताल में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर के बैरीहार में एक ही परिवार के चार लोग टायफाइड से पीड़ित मिले हैं। इन्हेें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गंदगी का आलम है। एक साल से सफाई नहीं हुई है। वहीं, अस्पताल में भी अव्यवस्थाएं हैं। एक ही बेड पर दो मरीजों को लिटाकर उपचार किया जा रहा है। गांव के हेमंत कुमार (32) को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। सात अगस्त को उन्होंने खून की जांच कराई तो वह टायफाइड पॉजिटिव मिले। उनकी बड़ी बेटी रिया (8), छोटी बेटी रियांशी (4) व डेढ़ वर्षीय बेटा रियांश भी दो दिन से बुखार से पीड़ित हैं। जांच में इनमें भी टायफाइड की पुष्टि हुई है। रविवार को सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें