फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चार लाख लापता उपभोक्ता हर माह खा रहे 21 हजार क्विंटल राशन

Thu, 08 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पांच महीनों से राशन कार्डों में शामिल सभी यूनिटों की ई केवाईसी कराने का काम चल रहा है, लेकिन हर माह 4.24 लाख उपभोक्ता 21 हजार क्विंटल राशन मुफ्त खा रहे हैं। इतना ही नहीं ई केवाईसी न करवाकर वे खुद की पहचान कराने से भी बच रहे हैं।अब संबंधित यूनिटों का राशन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जिले में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डों में 22,31,851 यूनिटें शामिल हैं। इसमें अब तक 1807590 यूनिटों की ई केवाईसी का काम पूरा हो चुका है। 424261 यूनिटों की ई केवाईसी का काम बाकी है। यह काम पिछले छह माह से चल रहा है, लेकिन राान लेने वाले इन उपभोक्ताओं की ई केवाईसी का काम विभाग करा पाने में नाकाम हैं।

बताते हैं कि राशन लेने वाले ये उपभोक्ता अपात्र होने के बाद भी राशन ले रहे हैं। इसी कारण ई केवाईसी नहीं करा रहे हैं। ऐसा कराने पर उनके नाम राशन कार्डों से कट भी सकते हैं। विभाग ने राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए बायोमेट्रिक तरीके से राशन वितरण शुरू कराया है। व्यवस्था यह है कि राशन कार्डों में शामिल एक भी यूनिट की ई केवाईसी है तो बायोमेट्रिक से सभी यूनिटों का राशन मिल जाता है। इसी कारण ई केवाईसी कराने में सुस्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन


सत्यापन के लिए करानी होगी ई-केवाईसी
राशन कार्ड में जितने भी सदस्य हैं, उन सभी की ई केवाईसी करानी होगी। इसके लिए प्रत्येक सदस्य को अपना राशन कार्ड लेकर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचना होगा। राशन डीलर पॉस मशीन से सदस्य के हाथ का अंगूठा लेकर ई केवाईसी करेगा। मोबाइल पर मेसेज भी आएगा। ई केवाईसी कराने के बाद ही इसकी पुष्टि होगी कि जिस उपभोक्ता का नाम कार्ड में है, वही राशन प्राप्त कर रहा है। इसके अलावा कुछ उपभोक्ताओं के अंगूठों के निशान सत्यापित नहीं हो पा रहे हैं।

सचार लाख से अधिक यूनिटों की ई केवाईसी बाकी है। इसके लिए सभी आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है। समय से जिन यूनिटों की ई केवाईसी नहीं होगी, उनका राशन रोका जाएगा।
विज्ञापन

विमल कुमार शुक्ला, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें